Mausam Ki Jankari: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बारिश से हुई पानी- पानी, सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान

Mausam Ki Jankari: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बारिश से हुई पानी- पानी, सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान
X
नगर निकाय के दावों के बावजूद भी वडाला, कुर्ला, चूनाभट्टी, सायन, बांद्रा, अंधेरी, जोगेश्वरी और सांताक्रूज़ सहित शहर के कई हिस्सों में बारिश का पानी जमा हो गया है। भारी बारिश का सेंट्रल और हॉर्बर लाइन पर भी असर पड़ा है।

Mausam Ki Jankari (मौसम की जानकारी): देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है जिस कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। बारिश के कारण रोड पर भी ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। नगर निकाय के दावों के बावजूद भी वडाला, कुर्ला, चूनाभट्टी, सायन, बांद्रा, अंधेरी, जोगेश्वरी और सांताक्रूज़ सहित शहर के कई हिस्सों में बारिश का पानी जमा हो गया है। भारी बारिश का सेंट्रल और हॉर्बर लाइन पर भी असर पड़ा है। इसके साथ ही मुंबई एयरपोर्ट पर भी विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, इन सबके बीच मौसम विभाग की ओर से हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की कई है।

मौसम विभाग मुताबिक, मुंबई में सुबह सुबह तकरीबन 3 घंटे तक जोरदार बारिश हुई जिस कारण शहर में कई जगह पर जलजमाव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार मीरा रोड में 73, जुहू में 136, महालक्ष्मी में 56, सांताक्रुज में 25 बांद्रा में 141 भायंदर में 53 और दहिसर में 76 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तरफ से मुंबई, ठाणे और पालघर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का संकेत देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग के द्वारा पुणे, रायगढ़, कोल्हापुर और सतारा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रत्नागिरी जिले के लिए रेड अलर्ट का संकेत दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारी बारिश के चलते आज भी मध्य रेलवे की लोकल सेवा जरीब 25 मिनट की देरी से चल रही है। कुर्ला और विद्या विहार के बीच ट्रैक पर रेलवे ट्रैक पर पानी भरा हुआ है जिस कारण ट्रेनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। स्लो लाइन का ट्रैफिक भी कुर्ला और विद्याविहार स्टेशन के बीच में फ़ास्ट रूट पर डाइवर्ट किया गया है। हालांकि, हार्बर लाइन पर कोई दिक्कत नहीं है। बारिश के चलते ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बिखरे करीब 20 टन टमाटर हाईवे के दोनों लेन पर भारी ट्रैफिक जाम के बीच हटाया जा रहा है। हाईवे पर ठाणे के कोपारी के पास आज तड़के करीब दो बजे टमाटर से लदा ट्रक पलट जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags

Next Story