Mausam Ki Jankari: मूसलाधार बारिश से डूबी मुंबई, कई इलाकों में भरा पानी, सड़कें बनीं दरिया

Mausam Ki Jankari: मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुंबई में शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात से जारी है। भारी बारिश की वजह से लोखंडवाला, वीरा देसाई रोड, अंधेरी, परेल समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जिस कारण लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं कई जगहों पर गाड़ियां बारिश के पानी में फंसी हैं। भारी बारिश की वजह से अंधेरी सब-वे में भी पानी भर गया। इस कारण सब-वे को बंद कर दिया गया है।
मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक पर कई फीट पानी भरा है। रोड पर कई वाहन भी बारिश के पानी में फंसे हैं। वहीं बारिश से जलभराव की स्थिति के बीच यात्री सायन रेलवे स्टेशन पर फंस गए। बारिश से स्थिति ऐसी बिगड़ी कि प्लेटफार्म तक पानी भर गया। जिससे लोगों का काफी परेशानी सामना करना पड़ा।
इस बीच मुंबई पुलिस ने रास्तों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट करके जलभराव वाले रास्तों की जानकारी देने के साथ उन रास्तों से ना आने-जाने की सलाह दी है जहां स्थिति ज्यादा गंभीर है। मौसम विभाग ने मुंबई और आस-पास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS