मौसम की जानकारी : मुंबई हुई पानी-पानी, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

मौसम की जानकारी : मुंबई हुई पानी-पानी, जन-जीवन अस्त-व्यस्त
X
महाराष्ट्र के मुंबई में आज यानी सोमवार को सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। शहर के ज्यादातर इलाकों में जलभराव से जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश का असर हवाई यात्राओं पर भी हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा है कि बारिश के चलते विजिबिलटी में लगातार परिवर्तन हो रहा है। कई फ्लाइट्स लेट हो गई हैं लेकिन किसी को रद्द नहीं किया गया है। अधिकारी ने बताया कि तीन फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है।

मुंबई में सोमवार का दिन वैसे भी अस्त व्यस्त रहता है। बारिश होने के कारण हालात और भी बिगड़ गए हैं। कई जगहों में इतना जलभराव हो गया है कि गाड़ियां तैर रही हैं। जाम के कारण बीएमसी की बसें भी बंद कर दी गई हैं। जो जहां हैं वहीं पर रूकी हुई हैं। बारिश के कारण मुंबई के लोकल ट्रेन में भी काफी भीड़ देखी गई।

कुल मिलाकर भागती मुंबई एक प्रकार से थम गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों में मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। मालूम हो कि मुंबई में करीब एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। बीच में एक- दो दिन का गैप रहा होगा, हालांकि उस दिन भी कई हिस्सों में बारिश हुई थी।

Image Source : Twitter

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story