Mausam Ki Jankari: महाराष्ट्र में ऑरेंज, दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, 5 दिनों तक होगी मुसलाधार बारिश

Mausam Ki Jankari: महाराष्ट्र में ऑरेंज, दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, 5 दिनों तक होगी मुसलाधार बारिश
X
Mausam Ki Jankari: महाराष्ट्र (Maharashtra) में घनघोर बारिश हो रही है। आज यानी शनिवार को मुसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखी जा रही है। इसके कारण से महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी कर दिया है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी येलो अलर्ट कर दिया गया है।

Mausam Ki Jankari: महाराष्ट्र (Maharashtra) में घनघोर बारिश हो रही है। आज यानी शनिवार को मुसलाधार बारिश (Torrential Rain) के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखी जा रही है। इसके कारण से मुंबई के अंधेरी सबवे (Mumbai's Andheri Subway) पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे तक भारी बारिश जारी रहेगी। मानसून ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में दमदार रूप से दस्तक दे दी है। हालांकि, लोग भी मानसून का स्वागत कर रहे हैं, क्योंकि बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

इन जिलों में हो रही जोरदार बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में अगले 24 घंटे में जोरदार बरसात का अनुमान जताया जा रहा है। इस दौरान मुंबई के कुर्ला, घाटकोपर, सायन, सांताक्रूज, बोरीवली, अंधेरी, बांद्रा हर जगह जोरदार बारिश हो रही है। इसके अलावा विभाग ने बताया कि मुंबई, नागपुर, पुणे, नासिक समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में अगले 5 दिनों तक मानसून की बरसात जारी रहेगी। इस दौरान मुंबई के अलावा इसके आसपास के जिलों जैसे ठाणे, डोंबिवली, कल्याण, नवी मुंबई, इगतपुरी, पालघर, रायगढ़ और कोंकण इलाके में भी जोरदार बरसात देखी जा रही है।

जानें किन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की मानें, तो मुंबई में अगले दो दिनों तक मानसून पूरी तरह से छा जाएगा। आज यानी शनिवार को मानसून अलिबाग तक पहुंच चुका है। अगले पांच दिनों में मानसून पूरे महाराष्ट्र में सक्रिय हो जाएगा। ऐसे में विभाग ने मुंबई समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक कोंकण और विदर्भ में भी मूसलाधार से अत्यधिक बरसात हो सकती है।

राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट

मानसून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की दहलीज पर भी दस्तक देने को तैयार है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में मानसून की पहली बारिश से दिल्ली भीग सकती है। प्रादेशिक मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में ऑरेंज व कुछ में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि रविवार व सोमवार को दिल्ली में बारिश होगी। आईएमडी का कहना है कि रविवार को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती है और बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को दिल्ली में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Monsoon Health Tips: बारिश का मौसम सेहत के लिए ठीक नहीं, पढ़िये मानसून में कैसे रहें स्वस्थ

Tags

Next Story