Mausam ki Jankari: दिल्ली समेत इन राज्य के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने किया अलर्ट

Mausam ki Jankari: दिल्ली समेत इन राज्य के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने किया अलर्ट
X
देश के कई राज्यों में मानसून आने के बीच पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत को भी भीषण गर्मी (Severe heat) से राहत देने वाला है। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समते उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में बुधवार को (यानी आज) बारिश (Rain) होने की संभावना है।

देश के कई राज्यों में मानसून आने के बीच पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर भारत को भी भीषण गर्मी (Severe heat) से राहत देने वाला है। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समते उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में बुधवार को (यानी आज) बारिश (Rain) होने की संभावना है। हालांकि इन राज्यों में मानसून के आने में अभी समय है।

भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक दिल्ली इसके आस पास के राज्यों में आज और कल बारिश हो सकती है। इसी बीच मौसम विभाग ( Meteorological Department) का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में आने वाले तीन चार दिनों तक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है।

इसको लेकर मौसम विभाग ने ये येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली में बदल गरजने के साथ बारिश होगी। यहां का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान (Maximum temperature) 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही आंधी-तूफान की भी संभावना है।

वहीं, राजस्थान की बात करें तो आज जयपुर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

Tags

Next Story