Mausam Ki Jankari: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले 5 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में एक बार फिर कोल्ड डे को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ है। पूर्वोत्तर भारत में कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भीषण कोहरा और शीतलहर देखने को मिलेगी। उत्तर भारत के इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक शीतलहर की चेतावनी को जारी कर दिया गया है। उत्तर भारत के राज्यों के लिए मौसम विभाग की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब और राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।
वहीं दूसरी तरफ कोहरे के कारण इन राज्यों में विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। जिसकी वजह से यातायात प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड महसूस की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड पर दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अभी भी बहुत खराब है। आज सुबह साढ़े आठ बजे तक एक्यूआई 312 दर्ज किया गया। 0 से 100 तक का वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा माना जाता है। जबकि 100 से 200 तक मध्यम, 200 से 300 तक खराब और 300 से 400 तक बेहद खराब कहा जाता है। 400 से 500 या उससे ऊपर को गंभीर माना जाता है। बीते 24 घंटे के दौरान यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार में हल्का घना कोहरा छाया रहा। पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में भी शीतलहर का कहर देखने को मिला।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS