Mausam ki Jankari: 14 से 18 जनवरी के बीच उत्तर भारत में मौसम विभाग की भविष्यवाणी, माइनस 4 डिग्री का अलर्ट

देश के उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाली 14 जनवरी से लेकर 18 जनवरी 2023 यानी 5 दिनों का हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तापमान माइनस 4 से 2 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में 14 जनवरी से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अनुमान -4 से 2 डिग्री तक जाने का है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड यानी ठंड का पीक टाइम 16 से 18 जनवरी के बीच होगा। लाइव वेदर ऑफ इंडिया के संस्थापक नवदीप दहिया ने इसकी जानकारी दी है।
नवदीप दहिया ने मौसम का अलर्ट जारी करते हुए कहा कि समझ नहीं आ रहा कि इसे क्या नाम दूं। मैंने अपने करियर में कभी नहीं देखा कि उत्तर भारत में तापमान इतना नीचे गिर गया हो। यह भी चौंकाने वाला है। क्योंकि 14 से 18 जनवरी के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान माइनस -4 डिग्री से 2 डिग्री तक रह सकता है। उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है।
उत्तर भारत में आने वाले राज्य
पहाड़ी राज्यों में होने वाली बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी मौसम बदल जाता है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा झारखंड राज्य हैं, जो भारत सरकार के मुताबिक उत्तर भारत में गिने जाते हैं। इन राज्यों में आने वाले दिनों में ठंड का सितम देखने को मिलेगा।
शीतलहर क्या है?
शीतलहर का निर्धारण तापमान के अनुसार होता है। अगर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता चला जाता है तो इसे ठंड माना जाता है। मैदानी इलाकों के लिए शीतलहर की घोषणा तब की जाती है। जब लगातार दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है। तटीय क्षेत्रों में तापमान शायद ही कभी 10 डिग्री सेल्सियस की न्यूनतम तापमान सीमा तक पहुंचता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS