Mausam Ki Jankari: गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली में झमाझम बारिश, बंगाल तक IMD का अलर्ट

Mausam Ki Jankari: गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली में झमाझम बारिश, बंगाल तक IMD का अलर्ट
X
Mausam Ki Jankari: उतर भारत के राज्यों में मौसमी परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश (Rain) हो सकती है।

Mausam Ki Jankari: मई की भीषण गर्मी के बीच उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों के मौसम (Mausam) में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश (Rain) हो सकती है। साथ ही, धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। अगले 2 दिन तक कई राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। IMD के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।

दिल्ली के मौसम की जानकारी

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, आज बारिश के साथ-साथ धूलभरी आंधी भी चल रही हैं। आईएमडी के मुताबिक, नई दिल्ली में बारिश का सिलसिला 28 मई तक जारी रहने की संभावना है। आज दिल्ली के आयानगर (Aayanagar) में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम तापमान लोधी रोड (Lodhi Road) पर देखने को मिला है।

कर्नाटक के बेंगलुरु का मौसम

कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bangalore) में प्री-मानसून बारिश का कहर जारी है। अप्रैल माह से लेकर अभी तक वहां पर तकरीबन 52 मौतें हो चुकी हैं। इसमें कुछ लोगों की मौत बारिश के पानी में डूबने के बाद हुई है। वहीं, कुछ लोग पेड़ गिरने की वजह से अपनी जान गंवा बैठे। मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरु में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

हिमाचल के कांगड़ा में भी बारिश ने बरपाया कहर

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कांगड़ा (Kangra) जिले में बुधवार को आंधी और तूफान के साथ भारी बारिश देखने को मिली थी। इस बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। साथ ही, मौसम विभाग ने कई हिस्सों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Also Read: Mausam Ki Jankari: दिल्ली में चढ़ा पारा, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

उत्तराखंड में आईएमडी की चेतावनी

उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी के चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के कुछ जिलों में भी मौसम (Mausam) इसी तरह के बने रहने की उम्मीद है। इस बीच, केदारनाथ (Kedarnath) धाम सहित रुद्रप्रयाग के निचले इलाकों में बारिश होने से बीती रात से मौसम खराब हो गया है। मौसम विभाग ने कल तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, बदरीनाथ के लिए भी अगले 72 घंटों तक बारिश का अनुमान जताया गया है।

Tags

Next Story