Mausam Ki Jankari: ओडिशा के कई इलाकों में बारिश, जानें दिल्ली-यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल, मौसम में आएगा बदलाव

Mausam Ki Jankari: भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। अक्टूबर का महीना शुरू होते ही कई राज्यों में सुबह और शाम को मौसम ठंडा होने लगा है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के चलते मौसम में बदलाव आएगा।
ओडिशा का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के कई इलाकों में आज बारिश हुई है। जिसके चलते अगले 5 दिनों तक का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि ओडिशा के भुवनेश्वर और अन्य इलाकों में अगले 5 दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है।
Odisha: Rain lashes parts of Bhubaneswar
— ANI (@ANI) October 4, 2020
India Meteorological Department (IMD) predicts light rainfall in the district for the next 5 days. pic.twitter.com/23aGXr8Icw
उत्तर भारत का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में आने वाले दिनों में मौसम ठंडा हो सकता है। कई राज्यों में कम बारिश होने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के चलते बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली में मौसम अगले शुक्रवार तक शुष्क बना रहेगा और इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंड दस्तक दे देगी। दिल्ली के तीन इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली का तापमान 33 डिग्री पर है।
जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में मौसम ठंडा हो चला है। यहां बारिश न के बराबर होगी। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में सुबह और शाम को मौसम ठंडा होगा। झारखंड के साहिबगंज और गोड्डा में कुछ घंटों के बाद बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की हो सकती है। आने वाले दिनों में ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में बारिश को लेकर भविष्यवाणी कर दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS