Mausam Ki Jankari: गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत को बड़ी राहत, इन राज्यों में मेघा का येलो और ऑरेंज अलर्ट

Mausam ki jankari: भारत में कोरोना महामारी के बीच लगातार मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। देश के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और आंधी दस्तक दे रही है। ऐसे में उत्तर भारत में मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानें दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल....
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिल सकती है। ऐसे में तेज धूप के बाद यहां बादल छाने की उम्मीद जताई है। अभी हाल ही में आंधी और बारिश के साथ बिजली गर्जन हुई थी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 12 मई से लेकर 14 मई के बीच बारिश हो सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पहाड़ी में बारिश और बर्फबारी
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगर पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बरसात हो रही है। कई हिस्सों में बर्फबारी दर्ज की जा रही है। उत्तराखंड में 13 मई तक बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। जबकि हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के आठ जिलों में आज बारिश के संकेत हैं। तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश के पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश का अलर्ट किया गया है। बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और अंडमान में बारिश के संकेत मिले हैं। वहीं उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS