Mausam Ki Jankari: देश के इन राज्यों में बारिश ने मचाया कहर, दिल्ली को लेकर मौसम विभाग की ये भविष्यवाणी

Mausam Ki Jankari: देश के इन राज्यों में बारिश ने मचाया कहर, दिल्ली को लेकर मौसम विभाग की ये भविष्यवाणी
X
मानसून (Monsoon) के दूसरे चरण में देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। तो वही दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में बारिश (Delhi Rain) होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

मानसून (Monsoon) के दूसरे चरण में देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। तो वही दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में बारिश (Delhi Rain) होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। वही भारतीय मौजम विभाग (Meteorological Department of India) की माने तो दिल्ली में इस महीने के अंत तक भारी बारिश नहीं होगी।

इससे पहले बुधवार को दिल्ली में जरूर बारिश देखने को मिली थी। जिससे लोगों उमस भरी गर्मी से मामूली राहत मिली थी। वही दिल्ली में गुरुवार को दिन में बादल छाए रहे और इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक दिल्ली में आज दिन भर तेज हवाएं चलेंगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

वही न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 27 डिग्री और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 36 डिग्री रहने का अनुमान है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में अगले पांच से छह दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश हो सकती है। वही इस महीने के अंत तक भारी बारिश नहीं होगी। वहीं, देश के कई राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं।

इन राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वही उत्तर प्रदेश के आगरा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने को लेकर प्रशासन ने निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। आगरा के डीएम प्रभु एन. सिंह ने बताया कि जलस्तर 132.5 मीटर है जो 135.5 मीटर तक जा सकता है जिससे 12-13 गांव प्रभावित हो सकते हैं। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है। वही मध्य प्रदेश में इन दिनों बारिश से बुरा हाल है।

मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सड़कें, घर, दुकानें सभी पानी में डूब गए हैं। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। भोपाल में आज भी बादल गरजने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

Tags

Next Story