Mausam ki Jankari : देश में इन राज्यों के लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानें अपने शहर का हाल

Mausam ki Jankari : देश में इन राज्यों के लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानें अपने शहर का हाल
X
देश के कुछ राज्यों में बारिश (Rain) होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में भी दो दिन से चल रही हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया है। गुरुवार तक भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

देश के कुछ राज्यों में बारिश (Rain) होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में भी दो दिन से चल रही हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया है। गुरुवार तक भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

दो दिनों के बाद, उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक मध्य भारत (Central India) के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

इसके साथ ही अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वही अगले तीन दिनों तक मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

इस राज्यों में हुई बारिश

चंडीगढ़ में बुधवार को कई हिस्सों में बारिश हुई। वही हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला में बारिश ने कहर बरपा रखा है। कृष्णा नगर में नालों के बंद होने से सारा पानी लोगों के घरों में घुस गया।

लोगों के घर नालियों के कचरे से भर गए। इतना ही नहीं पानी का प्रेशर इतना ज्यादा था कि एक घर की दीवार भी टूट गई और सारा कचरा घर में घुस गया, जिससे घर में रखा सारा सामान खराब हो गया। जिससे लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर तेलगाना के हैदराबाद की बात करे तो यहां दिन कि शुरुआत बारिश के बूंदे के साथ हुई। वही भुवनेश्वर के कुछ इलाकों में भी जमकर बारिश हुई।

Tags

Next Story