Mausam Ki Jankari: दुनिया का सबसे ज्यादा पॉल्युशन वाला भारत का ये शहर, जानें अन्य राज्यों का हाल

Mausam Ki Jankari: मौसम की जानकारी के मुताबिक, भारत में मौसम का बदलाव तेजी से हो रहा है। जहां एक तरफ उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने से पॉल्यूशन का भी खतरा बढ़ा है। तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत के कई राज्यों में बरसात का दौर जारी है।
इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है , जिसमें बताया जा रहा है कि दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में दिल्ली का नाम सबसे ऊपर है। वही बीते 15 दिन से राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। बता दें कि उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पराली जलने से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इसी की वजह से देश की राजधानी दिल्ली भी गैस चैंबर में तब्दील हो गई है।
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 500 ऊपर पहुंच गया है । वहीं कई लोगों को प्रदूषण की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने भी प्रदूषण को रोकने के लिए कई अभियान चलाए हुए हैं।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वक्त भारत की राजधानी दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, लगातार दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है।
बीते मंगलवार और बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 से ऊपर चला गया। जो खतरनाक स्थिति में है। दिल्ली के नरेला में 489 और दिल्ली से सटे गुरुग्राम में यह 497 पहुंच गया। दिल्ली से सटे नोएडा शहर का भी बुरा हाल है। यहां वायु गुणवत्ता स्तर 480 पहुंच गया है।
उत्तर भारत में मौसम का हाल
वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी कई इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं दिन में मौसम सामान्य बना हुआ है। लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। लेकिन दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS