Mausam ki Jankari: उत्तराखंड के चमोली में हुई बर्फबारी, चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी

Mausam ki Jankari: उत्तराखंड के चमोली में हुई बर्फबारी, चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी
X
Mausam ki Jankari: मौसम की जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार को बर्फबारी हुई। जिले के बद्रीनाथ धाम और औली खेल साहसिक इलाकों में मौसम पूरी तरह से बदल गया है।

Mausam ki Jankari: मौसम की जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार को बर्फबारी हुई। जिले के बद्रीनाथ धाम और औली खेल साहसिक इलाकों में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। वहीं मौसम विभाग ने तूफान को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड की ऊंची हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई है। जिससे राज्य में ठंड बढ़ गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कई इलाकों में आज बर्फबारी हुई। चमोली जिले के तापमान में भारी गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत में अगले दो दिनों में ठंड बढ़ सकती है। पहाड़ों में हो रही ताजा बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन बाद तमिलनाडु और पुदुचेरी के तट से टकराएगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है, तटय इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। नागरिकों और मछुआरों को समुद्र की ओर न जाने की चेतावनी दी है।


Tags

Next Story