Mausam Ki Jankari: 3 दिनों के लिए उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट, यहां जानें दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक कैसा रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत के राज्यों में ठंड और कोहरे का सितम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी और पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में आज मंगलवार सुबह से घने कोहरे की चादर छाई हुई है। पंजाब के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की वजह से कई जगहों पर दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही।
शीतलहर को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर भारत में ठंड, कोहरा और शीतलहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 दिसंबर तक यूपी में शीत लहर की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी में 22 दिसंबर तक घना कोहरा देखने को मिलेगा। जबकि मौसम विभाग ने पंजाब में अगले 3 दिनों तक घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने का अनुमान जताया है।
छत्तीसगढ़ का मौसम
उत्तर से आ रही सर्द हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ का मौसम बदल रहा है। अंबिकापुर-पेंड्रारोड में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। बीते सोमवार को पारा 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में यहां ठंड और बढ़ेगी। जबकि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आ रही हैं। इसके प्रभाव से मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत में मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के तटीय इलाकों में बारिश की चेतावनी है। अगले 2 दिनों तक आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 22 दिसंबर तक तमिलनाडु बारिश होगी। इसके साथ ही दक्षिण आंध्र प्रदेश में भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। जबकि कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS