Mausam Ki Jankari: देश के इन 7 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, बारिश की चेतावनी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari: देश के उत्तर और दक्षिण भारत में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ बारिश और मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसका असर उत्तर भारत के की राज्यों में साफ दिखाई दे रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर गई है। की संभावना है.
दिल्ली एनसीआर का मौसम
राजधानी दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं सुबह वक्त कोहरा छाया दिखा। 19 दिसंबर की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य इलाके धुंध और कोहरे की हल्की चादर देखने को मिली। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता रविवार को बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुआ और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर में सोमवार को मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
उत्तर भारत के इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद वहां से आ रही हवाओं ने उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ा दी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी तापमान में कमी आई है। पहाड़ी राज्यों से सटे मैदान इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
वहीं दक्षिण भारत में अगले 24 घंटे का बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी हिस्सों में एक या दो बार भारी बारिश होगी। के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 20 से 22 दिसंबर के बीच तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण आंध्र प्रदेश में भी 20 से 22 दिसंबर के बीच हल्की बारिश की संभावना है। केरल में 21 दिसंबर से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं आज तमिलनाडु, अंडमान निकोबार में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS