Mausam ki Jankari: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले 2 दिनों तक उत्तर भारत में होगी बारिश, जानें अपना राज्य का मौसमी हाल

Mausam ki Jankari: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले 2 दिनों तक उत्तर भारत में होगी बारिश, जानें अपना राज्य का मौसमी हाल
X
दक्षिण भारत के केरल राज्य से चला मानसून अब देश के कई राज्यों में दस्तक दे चुका है। ऐसे में उत्तर भारत को लेकर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

दक्षिण भारत के केरल राज्य से चला मानसून अब देश के कई राज्यों में दस्तक दे चुका है। ऐसे में उत्तर भारत को लेकर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 2 दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में मध्य बारिश की संभावना है।

स्काईमेट की रिपोर्ट बताती है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। तेज हवाएं चल सकती हैं। परंतु उसके बाद मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाने की संभावना है। लेकिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई हिस्सों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई। जिसके बाद मौसम में बदलाव हुआ। सुबह 11 बजे दिल्ली और दोपहर बार नोएडा के कई हिस्सों में बारिश देखी गई।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले दो दिन में आंधी/बारिश के आसार हैं। फिर मौसम शुष्क हो जाएगा और ऐसे मौसम में मानसून बिल्कुल भी घोषित नहीं किया जा सकता। बाकी उत्तर भारत में भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली, हरियाणा समेत कुछ राज्‍यों में बारिश हो सकती है। उत्तर भारत के अलावा अन्य राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा में बारिश हो सकती है। लेकिन आऩे वाले दिनों में राजधानी दिल्ली में मानसूनी बरसात 20 के बाद संभव है।

Tags

Next Story