Mausam ki jankari: सर्दी अभी गई नहीं...UP में कोहरा और दिल्ली में हवाएं, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Mausam ki jankari: दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में तेज धूप खिल रही है और दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी अभी खत्म नहीं हुई है और आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे मैदानी इलाकों में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में इस समय न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच चल रहा है।
वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है फिर इसके बाद तापमान में वृद्धि दर्ज की जाने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी ताजा विक्षोभ के चलते एक बार फिर पश्चिमी हिमालय इलाकों में 8 से 10 फरवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
फिलहाल उत्तर भारत में एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है और दूसरा आठ फरवरी को फिर आने की संभावना है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और इससे लगे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल, पंजाब, चंडीगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली के मौसम की जानकारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मंगलवार (7 फरवरी) को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं, आज दिन के समय में तेज हवाएं चल सकती हैं और 8 फरवरी को भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 15 फरवरी तक मौसम सुहावना रहने का पूर्वानुमान है।
उत्तर प्रदेश के मौसम की जानकारी
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो, यहां राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही लखनऊ में सुबह के समय हल्का कोहरा या आसमान में धुंध दिखाई दे सकती है और गाजियाबाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भी आज दिन के समय अच्छी धूप खिली रहेगा। वहीं, सुबह के समय कई इलाकों में हल्ला कोहरा और शाम के समय में थोड़ी ठड़ पड़ने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS