Mausam ki jankari: पूरे उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज की अपडेट

Mausam ki jankari: पूरे उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज की अपडेट
X
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम करवट बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बताई है। जानें किन राज्यों में होगी बारिश और...

Mausam ki jankari: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम करवट बदलने लगा है। इस साल जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड देखने को मिली थी। वहीं फरवरी में जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे-वैसे तापमान भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले एक सप्ताह तक स्थिति कुछ इसी तरह बनी रहेगी। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तापमान 12 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा के गुरुग्राम में तापमान 10 से 23 डिग्री सेल्सियस और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को कई पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है और मैदानी इलाकों में दिन चढ़ने के साथ-साथ अच्छी धूप निकलने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को भी ठंड का प्रकोप रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.6, लुधियाना में 9.7, पठानकोट में 8.8 और पटियाला में 10.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल हरियाणा के कई हिस्सों में देखने को मिला है। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 9.2, अंबाला में 11.6, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान 9.5 और 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

वहीं, अगर बात करें जम्मू-कश्मीर की तो यहां के कई इलाकों में रविवार रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। इसके साथ ही घाटी के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है।

Tags

Next Story