Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में शीतलहर से राहत मिलेगी, कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

Mausam Ki Jankari: कड़ाके की ठंड से जूझ रहे उत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया कि अब उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर का सिलसिला थम गया है। अगले चार दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों को शीतलहर से राहत मिलेगी। लेकिन कोहरा परेशानी बढ़ाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर यूपी, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में आज यानी 11 जनवरी को घने से बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है। इसके साथ ही इन राज्यों में आज कोल्ड डे के हालात रहेंगे। मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों तक दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर से राहत मिलेगी। लेकिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज से तीन-चार दिन तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
जानकारी के लिेए बता दें कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ सकती है। हालांकि इस स्थिति को शीतलहर की स्थिति नहीं कहा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है।
वहीं उत्तराखंड में आज से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले कुछ दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है। जबकि निचले इलाकों में कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। केदारनाथ धाम का तापमान माइनस दो डिग्री के आसपास है। जम्मू और हिमाचल में भी बर्फबारी को लेकर अलर्ट किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS