Mausam Ki Jankari: दिल्ली समेत उत्तर भारत में ऐसा रहेगा आज का मौसम, पश्चिम बंगाल समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत (North India) के कई इलाकों में हाल ही मे बारिश हुई। बारिश (Rain) होने के कारण पंजाब (Punjab), हरियाणा (Hariyana), दिल्ली (Delhi), राजस्थान (Rajasthan) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पश्चिमी हिस्सों में सर्दी का सितम थोड़ बढ़ गया है। यहां राज्यों में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली में बादल छाए रहेंगे
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस करने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। इस वजह से यहां पर अगले 72 घंटों के दौरान हल्की बारिश और बर्फ पड़ने की आशंका है।
पश्चिम बंगाल समेत इन राज्यों में आज बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बिहार और उसके आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। जिस वजह से आज बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। हवाओं का क्षेत्र दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के एरिये में होने के कार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के भी कुछ हिस्सों में आज बारिश का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में अगले कई दिनों तक धूप रहने की संभावना है।
जम्मू में बादल छाए रहेंगे
जानकारी के अनुसार, जम्मू में आज पूरा दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां पर न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होगी बारिश
स्काइटमेट के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में अगले 24 घंटे में हल्की व मध्य बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दो मार्च 2022 को दिल्ली, पंजाब-हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होगी!
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS