मौसम की जानकारी : भारत के ये 10 शहर रहे सबसे ठंडे, अमृतसर रहा टॉप पर

मौसम की जानकारी : भारत के ये 10 शहर रहे सबसे ठंडे, अमृतसर रहा टॉप पर
X
भारत के मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान की लिस्टी में टॉप पर अमृतसर शहर रहा है।

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) : उत्तर भारत के राज्यों में बीते कुछ दिनों से ठंडी हवाओं का प्रभाव कम हुआ है। जिस वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। ठंडी हवाओं का प्रभाव कम होने की वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

मौसम विभाग की मानें तो बीते 24 घंटों के दौरान मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के शहरों में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान सामान्य के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। इसी वजह से ठंड का कम असर देखा जा रहा है। स्काई मेट के अनुसार पंजाब का अमृतसर शहर सबसे ठंडा शहर रहा है।

पंजाब का अमृतसर शहर रहा सबसे ठंडा

भारत के मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान की लिस्टी में टॉप पर अमृतसर शहर रहा है। यहां पर रात में तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। चलिए देखते हैं भारत के मैदानी भागों में 10 सबसे ठंडे शहर कौन-कौन से रहे हैं।

भारत के मैदानी भागों में 10 सबसे ठंडे शहरों कि लिस्ट




Tags

Next Story