Mausam Ki Jankari: दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का टॉर्चर, जानें आज कैसा रहेगा आपके राज्य में मौसम का हाल

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। कई राज्यों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। नए साल के जश्न में सर्दी भी अपना तेवर दिखा रही है। साल 2023 के पहले दिन दिल्ली में पारा गिरकर 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की उम्मीद है। आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि घने कोहरे के कारण सुबह 6 बजे सफदरजंग और पालम में विजिबिलिटी शून्य हो गई। घने कोहरे के कारण यातायात की गति पर भी असर पड़ा।
दिल्ली-एनसीआर मौसम
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां रविवार को रात का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी के मुताबिक, अगले चार दिनों तक लोगों को शीतलहर से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली में सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बढ़ती ठंड को देखते हुए माना जा रहा है कि साल के आखिरी 2 से 3 दिनों में ठंड का टॉर्चर तेजी से बढ़ जाएगा।
उत्तर भारत का मौसम
उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य अब शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है। प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे की स्थिति रहने की उम्मीद है। उत्तर रेलवे ने बताया कि घने कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
आज हो सकती है बारिश
वहीं ठंड के बीच कई दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चेन्नई और बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर एक दबाव बन रहा है। जिसकी वजह से चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, वेल्लोर, तिरुवन्नमलाई, कोयम्बटूर में बारिश हो सकती है। कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS