Mausam ki Jankari : उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज, आज इन राज्यों में चलेंगी धूल भरी आंधी!

Mausam ki Jankari : उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज, आज इन राज्यों में चलेंगी धूल भरी आंधी!
X
देशभर के कई राज्यों में मौसम (Weather) ने करवट ली है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी में आज आसमान में बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश (rain) होने की संभावना है।

देशभर के कई राज्यों में मौसम (Weather) ने करवट ली है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी में आज आसमान में बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश (rain) होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान (maximum temperature) 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

आईएमडी के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बदले मौसम से दिल्ली समेत एनसीआर के सभी हिस्सों में यह बदलाव दिखाई दे रहा है। पहाड़ों पर बारिश का मौसम शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में लगातार बारिश होगी और ठंडी हवाएं चलेंगी। ऐसे में इसका असर पहाड़ों के आसपास के इलाकों में भी देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। वही उत्तराखंड में आज बारिश होने की संभावना है।

राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान (maximum temperature) 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा जम्मू में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

वही राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करे तो यहां आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज बादल छाए रह सकते हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Tags

Next Story