Mausam ki Jankari: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

Mausam ki Jankari: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
X
पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चलने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड (cold in north india) पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चलने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली में जहां पारा डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं हरियाणा ,यूपी, बिहार जैसे राज्यों में भी कड़ाके की ठंड ने बेहाल कर दिया है। ज्यादातर राज्य शीतलहर और बदल कोहरे की चपेट में हैं।

वही श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे है। वही बठिंडा और जम्मू में कोहरा इतना घना है कि विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम हो गई है। अगर उत्तर प्रदेश के आगरा की बात करें तो यहां जीरो विजिबिलिटी के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है।

घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग (indian meteorological department) ने अगले दो से तीन दिनों के लिए घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति को लेकर 'ऑरेंज' अलर्ट (Orange alert) जारी किया है। जिसमें घने कोहरे, शीतलहर और ठंड की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि इंडो गंगेटिक प्लेन इलाकों में सतह के पास हल्की हवाओं और उच्च आर्द्रता के जारी रहने के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम असम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

वही दिल्ली (delhi weather) में आज भी ऐसी ही ठंड बनी रहेगी। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम (maximum temperature) और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) क्रमश: 19 और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत और सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में आज बादल छाए रहने की संभावना है।

अगर तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही हरियाणा में आज बादल छाए रहेंगे। वहीं, आज यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Tags

Next Story