Mausam ki Jankari: उत्तर भारत की बढ़ी कंपकंपी, कहीं कोहरा तो कहीं बारिश... जानें दिल्ली समेत इन राज्यों के मौसम का हाल

उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक यूपी-बिहार, झारखंड, उत्तराखंड समेत दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर की शुरुआत से ही सर्दी बढ़ने लगी है और कुछ जगहों पर शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है।
इन इलाकों में घना कोहरा भी पड़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। वही कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में सुबह के समय आसमान में कोहरा और धुंध छाई हुई है। अगर प्रदूषण की बात करें तो वायु गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र में बीते दिन शाम छह बजे के करीब एक्यूआई 374 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।
वहीं, लखनऊ में कई जगहों पर हल्का से घना कोहरा देखने को मिल रहा है। वही दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS