Mausam ki Jankari: अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है दिल्ली की हवा, जानें अपने राज्यों के मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाके में वायु प्रदूषण (Air Pollution) का प्रकोप जारी है, तो वही पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी से सर्दी भी बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, तमिलनाडु में भी भारी बारिश जारी है। जिसके कारण दक्षिण से आ रही हवाओं और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री के नीचे 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती सर्दी के चलते अब लोगों को गर्म कपड़े निकलने की जरूरत महसूस होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से हल्की गर्मी का अहसास हो रहा था और तापमान भी बढ़ रहा था।
लेकिन अब तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। इस सप्ताह के बाद से कड़ाके की ठंड महसूस होगी। इसके साथ ही कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 18 नवंबर तक दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है, जबकि न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
वही आज (यानी रविवार को) दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, सुबह आसमान में हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल रही है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान में गिरावट की भी संभावना है। वहीं अगर वायु प्रदूषण की बात करें तो एक्यूआई (AQI) बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली में 12 नवंबर की शाम को औसत एक्यूआई 310 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है और कल भी इसके 300 को पार करने की उम्मीद है।
वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इसके अलावा सुबह कोहरा रहेगा और बाकी दिन के समय में आसमान साफ रहेगा। यहां भी हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदूषण के मामले में भी यूपी पीछे नहीं है। दिल्ली के आसपास के इलाकों में स्थिति और भी खराब है। सफर के मुताबिक, कल नोएडा में एक्यूआई 342 रहने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS