mausam ki jankari: उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी... जानें दिल्ली समेत इन राज्यों का हाल

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India Weather) के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां बारिश और शीतलहर के चलते ठंड में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां देखी जा रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी समेत उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश में काफी कमी आई है। जबकि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय के पहाड़ी इलाकों में हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।
वही, अगले 24 घंटों के दौरान, मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और इसके बाद पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की और छिटपुट बारिश होगी। फिलहाल उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में एक फरवरी तक 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वही, दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां मंगलवार को (यानी आज) आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
साथ ही न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 8 डिग्री और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 22 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा पूरे हफ्ते दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान है। वहीं, पहाड़ी इलाको की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की गतिविधियां देखी जा रही हैं।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां आज ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी देखी गई। इससे जाम की स्थिति भी बनी। खराब मौसम के कारण कम से कम 484 सड़कों को बंद करना पड़ा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में शुक्रवार की आंधी के साथ गरज और बारिश भी देखी जा सकती है।इसके अलावा उत्तराखंड के गढ़वाल में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है, जबकि भूस्खलन प्रभावित जोशीमठ सहित इसके निचले इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखी गईं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS