Mausam ki Jankari: प्रचंड सर्दी के बीच दिल्ली समेत इन जगहों पर होगी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

उत्तर भारत (North India Cold) के कई राज्य कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है। इसी बीच दिल्ली और उससे सटे इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। वही बुधवार देर रात दिल्ली-एनसीआर के कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी में आज भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ ही दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में कोहरा छाए रहेगा। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले दो दिनों तक राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिसका असर अभी से दिखना शुरू हो गया है। वही पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर खत्म होने और बर्फ से ढके पहाड़ों से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर शीतलहर चलने की संभावना है।
दिल्ली में 12 जनवरी को (यानी आज) न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं यूपी समेत उत्तर भारत के कई शहर ठंड की चपेट में हैं। हालात यह हो गए हैं कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बिना अलाव के बाहर बैठना मुश्किल है। मौसम विभाग के अनुसार करनाल, पानीपत, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS