Mausam ki Jankari: दिल्ली और यूपी में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने 25 राज्यों में जारी की ये चेतावनी

मानसून (Monsoon) जाते-जाते भी देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश (Rain) हो रही है। इसी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार तीन राज्यों पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश होगी।
जिसको लेकर इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य 25 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाके की बात करें तो आज सुबह से यहां कई इलाकों में रुक-रूककर बारिश हो रही है। आज यहां दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
जिसके कारण अधिकतम तापमान (maximum temperature) 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने के संभावना है। वही आने वाले दिनों में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में के पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में आज यानि गुरुवार को तेज हवा के साथ तेज बारिश होगी।
बारिश के साथ-साथ इन जिलों में आंधी-तूफान आने की संभावना है। विभाग की ओर से इन जिलों में अलर्ट (Weather Alerts) भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरियन, गोरखपुर, कुशीनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कानपुर देहात, कानपुर शहर वहाँ उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 से 25 सितंबर तक रोजाना भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं। हरियाणा और चंडीगढ़ में आज, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 और 23 सितंबर तक मध्यम बारिश होगी। अन्य राज्यों की बात करें तो 22 सितंबर से 23 सितंबर 2022 के बीच मध्य प्रदेश में भारी बारिश और बादल गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। इसके अलावा 22 सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश के इलाकों में बहुत तेज बारिश (Rain) होगी। अरुणाचल प्रदेश में 22 से 24 सितंबर, असम और मेघालय में 22 से 23 सितंबर तक मध्यम बारिश हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS