Mausam ki jankari: दिल्ली, हरियाणा समेत इन राज्यों में और पड़ेगी ठंड, IMD ने दी चेतावनी, जानें आज के मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में पारा फिर से गिरने लगा है। जिसके चलते कंपकंपाती ठंड और घने कोहरे के कारण लोगो का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ( Indian Meteorological Department) ने दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 5 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
इसके साथ ही शीत लहर भी चलेगी. बताया जा रहा है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र को प्रभावित करेगा और दिल्ली और उसके आस पास के क्षेत्र में बर्फीली ठंडी हवाएं चलेंगी। इसी बीच दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। इससे पहले रविवार को 5 न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 20 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। वही चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री है। इसके अलावा हरियाणा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
वही मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी, जहां सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सीकर के फतेहपुर में शनिवार की रात 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS