Mausam ki Jankari : दिल्ली समेत कई राज्यों में गिरा पारा, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम (Weather) ने करवट ली है। यहां पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वही दिल्ली में भी पारा चार-पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। इसी बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने भविष्यवाणी की है कि आज से अगले दो दिनों तक दिल्ली के मौसम में कुछ और बदलाव देखने को मिलेगा।
दरअसल, राजधानी में दोनों दिन तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 23 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान (maximum temperature) 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। वही राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आज तेज धूप खिलेगी।
लेकिन तापमान में अधिक बदलाव होने का संकेत नहीं है। इसके साथ ही लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा उत्तराखंड के देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
वही जम्मू का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा मौसम विभाग (Meteorological Department) ने हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है। शिमला में आज बारिश होगी और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में भीषण गर्मी ( scorching heat) जारी रहेगी। अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में धूप खिली रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS