Mausam ki Jankari : उत्तर भारत के राज्यों को मिल सकती है गर्मी से राहत, देश के कई हिस्सों में बढ़ सकता है पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी (scorching heat) से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार मध्य भारत के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
IMD ने कहा आज सोमवार से दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। अगर दिल्ली की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 25 डिग्री और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 40 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार आज दिल्ली में बदल गरज के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। वही उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 24.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान ( maximum temperature) 35.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
इसके साथ ही हल्की बारिश पड़ने की भी उम्मीद है। वही गुजरात के अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
तो वही IMD ने मध्य प्रदेश के भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में बारिश का अनुमान जताया है। अरुणाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS