Mausam ki Jankari: पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्र में आसमान से बरसेगी आफत! तो मौसम विभाग ने दिल्ली को लेकर कही ये बात

Mausam ki Jankari: पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्र में आसमान से बरसेगी आफत! तो मौसम विभाग ने दिल्ली को लेकर कही ये बात
X
देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने सितंबर के महीने में भी देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई हैं।

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।और लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने सितंबर के महीने में भी देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई हैं। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया हैं। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय मानसून के कारण अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।

आईएमडी (imd) ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ( meteorological department) के अनुसार आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी बिहार, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

वहीं, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और केरल में आज एक-दो भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इनके अलावा, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, कर्नाटक, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तो वही उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, उत्तरखंड और हिमाचल में 4 और 5 सितंबर को बदल गरजने के साथ भारी बारिश होगी। इसके साथ ही यहां भूस्खलन जैसी घटना देखने को मिल सकती हैं।

इसके अलावा अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कोई बारिश (alerts) होने की संभवना नहीं हैं। वही शनिवार को दिल्ली में दिनभर बदला छाए रहेंगे। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि यहां 4 सितंबर को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलेगी।

Tags

Next Story