Mausam ki Jankari: शीतलहर के बाद अब बारिश ने बढ़ाई टेंशन, इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल

Mausam ki Jankari: शीतलहर के बाद अब बारिश ने बढ़ाई टेंशन, इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल
X
उत्तर भारत (North India Weather) के कई राज्यों के लोगों को शीतलहर (cold wave) से राहत मिली है। इसके बाद अब मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India Weather) के कई राज्यों के लोगों को शीतलहर (cold wave) से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत के लोगों को शीतलहर से राहत मिलेगी। साथ ही ठंड में भी कमी दर्ज की जाएगी। हालांकि, एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार इसके 23 से 25 जनवरी तक हिमालयी क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इससे 23-26 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिलेगी।

22 जनवरी को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश हो सकती है। 23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में, जबकि 24 जनवरी को ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 और 25 जनवरी को बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 8 डिग्री और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 21 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

इसके अलावा दिल्ली में भी कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 जनवरी को दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। दिल्ली में आने वाले दो दिनों में कोहरा छाया रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही लखनऊ में सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा।

Tags

Next Story