Mausam ki Jankari: मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली और हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट

पहाड़ी इलाकों में बीते दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसका असर मैदानी इलाको में भी देखने को मिल रह हैं। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक उत्तर भारत (North India Weather) के कई राज्यों में तेज बारिश के आसार हैं। आईएमडी (IMD) के अनुसार 23 से 26 जनवरी तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब , उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
साथ ही यहां तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। वहीं, पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज काफी ठंडा बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि 23 से 26 जनवरी के बीच इन इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश भी तेज हो सकती है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 23 और 24 को बर्फबारी और बारिश (Rain Alert) का येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली के मौसम की बात करें तो 24 से 26 जनवरी तक बादल गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी बारिश होगी। यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएंगी।
आपको बता दें कि जनवरी की शुरुआत में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ी थी। सर्दी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि अब मौसम ने करवट बदल ली है। लोगों को ठंड से मिल रही राहत के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS