Mausam ki Jankari: मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी तो दिल्ली-हरियाणा में बरसेंगे बदरा, जानें अपने राज्य का हाल

Mausam ki Jankari: मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी तो दिल्ली-हरियाणा में बरसेंगे बदरा, जानें अपने राज्य का हाल
X
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाए सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मैदानी इलाकों में बारिश (Rain Alert) और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। जिसका असर 26 जनवरी तक देखने को मिलेगा।

पहाड़ी इलाकों में बीते दिन हुई बर्फबारी के बाद राज्यों में पारा गिर गया है और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसका मैदानी इलाको में भी देखने को मिल रह हैं। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक उत्तर भारत (North India Weather) के कई राज्यों में शीतलहर से कोई राहत नही मिलने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मैदानी इलाकों में बारिश (Rain Alert) और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी। जिसका असर 26 जनवरी तक देखने को मिलेगा। इसके चलते दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

इसके अलावा 23 से 26 जनवरी के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली के मौसम की बात करे तो शनिवार को (यानी आज) धुंध फिर लौट आई हैं। सूरज तो निकला, लेकिन धुंध के बीच लिपटा हुआ। आज यहाँ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार से बारिश का दौर जारी रहेगा। दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश होगी, लेकिन बुधवार और गुरुवार को मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, दिल्ली में इस हफ्ते शुक्रवार तक अच्छी धूप खिली हुई थी। राजधानी का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 10.6 डिग्री था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया था।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, सुबह और शाम कोहरा छाए रहने के आसार हैं। साथ 24 जनवरी से बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। अगर हरियाणा की बात करे तो यहाँ न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, पहाड़ी इलाकों की बात करे तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन तक बर्फबारी का यह दौर जारी रहेगा।

Tags

Next Story