Mausam ki Jankari: शीतलहर के बाद अब इन राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Mausam ki Jankari: शीतलहर के बाद अब इन राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट
X
कड़ाके की ठंड और शीतलहर की मार झेल रहे उत्तर भारत को जल्द ही राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार रात एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है।

कड़ाके की ठंड और शीतलहर (cold wind) की मार झेल रहे उत्तर भारत (north india weather) को जल्द ही राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (indian meteorological department) के मुताबिक, बुधवार रात एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है, जिसका असर आज देखने को मिल सकता है। इसके अलावा दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

इसके अलावा 23 से 25 जनवरी के बीच इसका असर सबसे ज्यादा उत्तर पश्चिम भारत पर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने बताया कि कल से शीतलहर से राहत मिलेगी। पश्चिम एशिया से गर्म नम हवाओं वाली मौसम प्रणाली को पश्चिमी विक्षोभ कहा जाता है। जब पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) क्षेत्र में आता है, तो हवा की दिशा बदल जाती है।

पहाड़ों से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलना बंद कर देती हैं जिससे तापमान बढ़ जाता है। दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 5 डिग्री और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 21 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं बारिश देखने को मिल सकती है। इससे पहले बुधवार को सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

वही मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग (meteorological department) के अनुसार, 22 जनवरी को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। वही 23 जनवरी को ज्यादातर इलाकों में बदल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा 25 जनवरी को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ के दूर-दराज इलाकों में हल्की बारिश (rain alert) देखने को मिलेगी। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। लखनऊ में सुबह कोहरा देखा जा सकता है। वही कोहरे की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज इलाकों में सुबह और शाम घना कोहरा देखा जा सकता है। वहीं, राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है।

Tags

Next Story