Mausam ki Jankari : दिल्ली समेत इन राज्यों के लोगों का गर्मी से हाल हुआ बेहाल, IMD ने कहा- 72 साल में ऐसा पहली बार...

Mausam ki Jankari : दिल्ली समेत इन राज्यों के लोगों का गर्मी से हाल हुआ बेहाल, IMD ने कहा- 72 साल में ऐसा पहली बार...
X
देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी (Extreme hea) का प्रकोप जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान (maximum temperature) 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले पांच साल में अप्रैल महीने में सबसे अधिक था।

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी (Extreme hea) का प्रकोप जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान (maximum temperature) 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले पांच साल में अप्रैल महीने में सबसे अधिक था। इसके साथ ही गुरुग्राम में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग ( Indian Meteorological Department) की ओर से कहा गया है कि 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया।

वही आईएमडी (IMD) ने रविवार को शहर में अत्यधिक गर्म हवा के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। आपको बता दें दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक था। वही राजस्थान के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जहां शनिवार को धौलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आईएमडी के अनुसार राज्य में गर्मी का मौसम जारी रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान धौलपुर में 45.5 डिग्री, संगरिया में 45.0 डिग्री, पिलानी में 44.9 डिग्री, गंगानगर में 44.6 डिग्री, करौली में 44.7 डिग्री, टोंक में 44.4 डिग्री और चुरू में 44.2 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान (maximum temperature) में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। अब तक जहां लोगों को सिर्फ गर्मी का ही सामना करना पड़ता था, लेकिन अब गर्मी के साथ-साथ लू भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि यूपी के ज्यादातर जिलों में तापमान में और इजाफा होगा। राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Tags

Next Story