Mausam ki Jankari : दिल्ली समेत इन राज्यों में आज पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Mausam ki Jankari : दिल्ली समेत इन राज्यों में आज पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी
X
देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में एक बार फिर गर्मी का कहर बढ़ने लगा है। इसी बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान (maximum temperature) में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में एक बार फिर गर्मी का कहर बढ़ने लगा है। इसी बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान (maximum temperature) में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वही भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने शनिवार को कई राज्यों में लिए लू चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वही शुक्रवार को दिल्ली में पारा 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसके बाद आईएमडी (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है, जो गंभीर गर्मी की स्थिति की चेतावनी देता है।

वही अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा जम्मू में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वही आज उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने वाला है।

देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वही राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आसमान में तेज धूप खिली रहेगी। वही बिहार के पटना में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

Tags

Next Story