Mausam ki Jankari: दिल्ली-NCR में 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा, जानें आज कहां बरसेंगे बादल, IMD ने किया अलर्ट

Mausam ki Jankari: दिल्ली-NCR में 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा, जानें आज कहां बरसेंगे बादल, IMD ने किया अलर्ट
X
देश भर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में जल्द शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं।

देश भर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) से लेकर यूपी-बिहार तक ठंड बढ़ती जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में ठंड बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में जल्द शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं।

वही राजधानी दिल्ली के तापमान में भी गिरावट जारी है और प्रदूषण का स्तर भी खराब बना हुआ है। यहां आज 8.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक अगले चार दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। इन दिनों में तापमान 3 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे दिल्ली की सर्दी तेजी से बढ़ेगी।

आईएमडी (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर का पारा 10 डिग्री से नीचे आ सकता है। वही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में आज बर्फबारी की संभावना जताई गई है। यहां कुछ जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है। वहीं मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज उत्तर भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है।

इसके अलावा आज यानी 22 नवंबर को आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और रायलसीमा समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम हवा का दबाव बना हुआ है, जिसके कारण पिछले कुछ घंटों के दौरान लगभग 12 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम दिशा में चला गया। 22 नवंबर तक यह गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। यही नहीं, केरल और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 24 नवंबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Tags

Next Story