Mausam ki Jankari : उत्तर भारत में जारी रहेगा ठंड का कहर, जानें आईएमडी का ताजा अपडेट्स

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) के ज्यादातर राज्यों में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन शीतलहर के चलते ठंड का कहर जारी है। तो वहीं घना कोहरा सुबह के समय परेशानी बढ़ा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक अगले दो दिनों तक कोहरे के अलावा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बहुत ठंड होने की संभावना है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया है कि अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत (North West India) के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने और उसके बाद गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आगे कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव में, 8-9 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम वर्षा या हिमपात की संभावना है और इस दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी भागों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश (Rain) हो सकती है।
इसी मद्देनजर प्रदूषण (Pollution) में थोड़ी गिरावट आई है। क्योंकि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को PM-10 के स्तर पर 150 और PM-2.5 के स्तर पर 89 दर्ज किया गया है। आम तौर पर, जब एक्यूआई (AQI) 0 और 50 के बीच होता है, तो हवा की गुणवत्ता (air quality) को अच्छे के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS