Mausam ki Jankari : उत्तर भारत के तापमान में लगातार हो रही है वृद्धि, IMD ने इस राज्य में बारिश होने की भविष्यवाणी की

Mausam ki Jankari : उत्तर भारत के तापमान में लगातार हो रही है वृद्धि, IMD ने इस राज्य में बारिश होने की भविष्यवाणी की
X
उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों के तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है। इसी के साथ-साथ कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 15 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है

उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों के तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है। इसी के साथ-साथ कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 15 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान (Maximum temperature) 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जिससे मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। वही लेह (Leh) में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस रहेगा। अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही IMD ने बारिश (Rain) होने की भी आशंका जताई है।

वही उत्तराखंड (Uttarakhand ) की बात करें तो यहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 13 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान (Maximum temperature) 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

वही उत्तर प्रदेश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही दिनभर तेज धूप निकलेगी। वही राजस्थान में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बारिश होने की भविष्यवाणी की है। यहां राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Tags

Next Story