Mausam Ki Jankari: इस राज्यों में मानसून की हुई विदाई, लेकिन यूपी में किसानों की बढ़ी चिंता बारिश, कड़ाके की ठंड...

देश के कई राज्यों में पिछले महीनों से हो बारिश के बाद मानसून (Monsoon) अब विदाई की ओर रुख कर रहा है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है। वही उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में फिलहाल मौसम सामान्य है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में यहां अच्छी बारिश दर्ज की गई है।
आईएमडी (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में यहां फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग (Uttar Pradesh Meteorological Department) के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, राज्य में 4 से 5 अक्टूबर तक भारी बारिश की होने की संभावना है। जेपी गुप्ता का कहना है कि नवरात्र के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव होगा। इसके साथ ही लोगों को ठंड भी महसूस होने लगेगी।
अक्टूबर माह से धुंध भी पड़ने लगेगी। हालांकि अभी भी हल्की धुंध नजर आ रही है। दीपावली के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। 20 नवंबर से ग्रामीण इलाकों में कोहरा दिखना शुरू हो जाएगा। वहीं, कुछ ऐसे राज्य हैं, जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते बारिश का यह दौर अभी भी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड, ओडिशा समेत 10 राज्यों में येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया गया है।
इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और बादल गरजने के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही आज पूर्वोत्तर और इससे सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसका असर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई पड़ोसी राज्यों में भी देखा जा सकता है. इन राज्यों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। IMD के मुताबिक, इस बारिश के कारण इन इलाकों में दुर्गा पूजा में भी व्यवधान आ सकती है.
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS