Mausam ki Jankari: उत्तर भारत में MD का 5 दिनों का अलर्ट, बारिश की संभावना, जानें अपने राज्य का हाल

Mausam ki Jankari: उत्तर भारत में MD का 5 दिनों का अलर्ट, बारिश की संभावना, जानें अपने राज्य का हाल
X
Mausam ki Jankari: मौसम विभाग (Meteorological Department) ने मानसून की अंतिम बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बंगाल की खाड़ी में कम दवाब वाले क्षेत्र की वजह से पूरे भारत में मौसम का असर साफ दिखेगा।

Mausam ki Jankari: मौसम विभाग (Meteorological Department) ने मानसून की अंतिम बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बंगाल की खाड़ी में कम दवाब वाले क्षेत्र की वजह से पूरे भारत में मौसम का असर साफ दिखेगा। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम की भविष्यवाणी कर दी है। जिसमें दिल्ली, यूपी, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, जम्मू और हिमाचल प्रदेश (Delhi, UP, Haryana, Bihar, Jharkhand, Uttarakhand, Jammu and Himachal Pradesh) जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में 21 से लेकर 25 सितंबर तक बदरा की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश न होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट बताती है कि मंगलवार को हल्की बारिश शुरू होगी। और शुक्रवार तक दिल्ली एनसीआर के अलग अलग इलाकों में बारिश होती रहेगी। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

उत्तर भारत का मौसम

मौसम विभाग (IMD) ने आशंका जताई है कि भारत के कम से कम 13 राज्यों में फिर से बारिश होने की संभावना है। कुछ राज्यों में बिजली भी चमकने की संभावना है। सैटेलाइट इमेजरी बताती है कि पश्चिम राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है साथ ही बिजली भी कड़केगी। इसके अलावा ओडिशा में 26 सितंबर से तेज बारिश की संभाना है। एक बार फिर 25 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती प्रवाह बनने की संभावना नजर आ रही है।

Tags

Next Story