Mausam ki Jankari : राजधानी समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, फरवरी से बढ़ेगी ठिठुरन

देश में पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी (Snowfall) हो रही है, जिससे राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में ठंड थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश(Rain) और हिमपात की संभावना है। जिससे उत्तर भारत में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।
ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली समेत कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वही पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण आसमान में विजिबिलिटी (Visibility) बेहद कम है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 2 फरवरी से बढ़ने की संभावना है। पूर्वानुमान से पता चला है कि 2 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 3-4 फरवरी को हल्की बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।
न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच उतार-चढ़ाव रहेगा। दिल्ली में आज भी ठंड रहेगी। राजधानी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज तापमान गिरकर 6 डिग्री तक जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तर भारत के अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। आसमान साफ रहने की उम्मीद है। जम्मू में आज का न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS