मौसम की जानकारी: बारिश को लेकर तीन दिनों का अलर्ट, दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम की जानकारी: उत्तर भारत में मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक यानी तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश को लेकर बारिश और ठंड बढ़ने को लेकर संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों में मंगलवार के बाद भी दो दिन बारिश के आसार हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश भी होगी। जिसके बाद उत्तर भारत में तापमान बढ़ जाएगा।
हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ ने पश्चिमी हिमालय का रुख किया है। जो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में अगले 24 घंटों तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान अच्छी बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
इस बीच, पूर्वी हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फ मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड में हल्के मौसम के साथ शुष्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ 11 मार्च को उत्तरी पहाड़ियों तक पहुंच जाएगा। इस क्षेत्र में ताजा बारिश और बर्फबारी होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों में बदलाव 11 मार्च की रात से 13 मार्च तक जारी रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान भूस्खलन, मडस्लाइड और सड़क अवरोध होगा।
वहं दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। लेकिन बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दिन दिनों में उत्तर भारत में रूक रूक कर बारिश होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS