Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी, दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी, दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट
X
Mausam Ki Jankari: पूरे भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत में बर्फबारी, बारिश और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कर दी है।

Mausam Ki Jankari: पूरे भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत में बर्फबारी, बारिश और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी कर दी है। वहीं दक्षिण भारत में झमाझम बारिश हो रही है। दिसंबर का महीना आधा बीत गया है, लेकिन पहाड़ों पर अभी तक भारी बर्फबारी नहीं हुई है। जैसे ही उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होगी, उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का सितम शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दिल्ली आज का मौसम

दिल्ली में बीते शनिवार को सीजन का सबसे कम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार और झारखंड समेत कई अन्य इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का अलर्ट

देश के उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 18 से 20 दिसंबर तक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के चंडीगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन तीन प्रदेशों में येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 दिसंबर से लगातार गिर रहा है। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।

उत्तर भारत में आज मौसम

उत्तर भारत के उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार और झारखंड में ठंड जारी है। उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 25 दिसंबर को उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद 26 और 27 दिसंबर को उत्तरकाशी और चमोली में बर्फबारी की संभावना है। इसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तर पूर्व भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे की संभावना है। तो वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है। 19 दिसंबर से तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Tags

Next Story