Mausam Ki Jankari: दिल्ली समेत देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सतर्क, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश (Heavy Rain) हो रही है। पहाड़ों इलाकों में हालात और खराब है। तो मैदानी इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस बात की जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दी है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली के येलो अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तरप्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है।
मुंबई, कोंकण क्षेत्र के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। तो वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ रेड अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञानिकों ने बताया कि अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर के इलाकों में जमकर बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में भी तेज बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर में भी तेज बारिश होने का अनुमान है।
शहर में 69.6 मिमी बारिश हुई
राष्ट्रीय राजधानी के कई भागों में मंगलवार को वर्षा होने के बाद यहां तापामान में गिरावट आई और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आद्रर्ता अधिक रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता 92 फीसद दर्ज की गयी तथा न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सबुह साढ़े आठ बजे तक शहर में 69.6 मिमी बारिश हुई। दोपहर को भी यहां वर्षा हुई। राष्ट्रीय राजधानी में काफी विलंब के बाद 12 जुलाई को मानसून पहुंचा था और शहर में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तभी से, शहर में लगभग हर दिन बारिश हो रही है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर
उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। शिमला में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। राज्य के चार जिलों- कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी और सिरमौर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग को जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश जारी रहने की उम्मीद है, क्योंकि अगले 24-48 घंटों के लिए केंद्र शासित प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बुधवार से धीरे-धीरे बारिश कम होना शुरू हो जाएगी, हालांकि इस क्षेत्र में कुछ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है।
स्काईमेट वेदर ने दी जानकारी
स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, झारखंड, विदर्भ, मराठवाड़ा, पूर्वी राजस्थान और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। हरियाणा, तेलंगाना, सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS