Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देश के कई इलाकों में तापमान शून्य, जानें अपने शहर का हाल

Mausam Ki Jankari: ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी जारी है, जिससे मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरा देखने को मिल रहा है। दक्षिण भारत के राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने ठंड़ बढ़ने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसंबर से लेकर अगले 2 दिनों तक जम्मू-कश्मीर और आसपास के तमाम पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। कश्मीर में बर्फबारी से पारा जीरो से नीचे माइनस में जा चुका है। जिसके कारण ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है।
कश्मीर समेत तमाम पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ चुकी है। वहीं शेखावाटी इलाके में भी रात का पारा नीचे गिरकर 2 डिग्री पहुंच गया था। आसपास के मैदानी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी होने की उम्मीद है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों को चेताया है। ताकि ठंड से किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हो।
दिल्ली का कैसा हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक आज देश की राजधानी दिल्ली में कल से ज्यादा ठंड रहने वाली है। IMD ने चेतावनी देते हुए बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने वाला है। जबकि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री था लेकिन आज पारा उससे भी नीचे गिर गया है। दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिला था।
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में कोई सुधार नहीं हुआ है। दिल्ली के लोग लगातार प्रदूषण की चपेट में हैं। ठंड बढ़ने से हवा भी धीमी पड़ गई है जिसके कारण प्रदूषण में और अधिक इजाफा हो सकता है। दिल्ली समेत तमाम उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ चुकी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देख जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत तमाम मैदानी भाग में भी ठंड बढ़ चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS